गुरुग्राम। नई बस्ती इलाके में 25 वर्षीय नितिन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि 11 नवंबर की दोपहर कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। नितिन के बेहोश होने पर उसे स्कूटी से उसके घर के सामने ले गए और सड़क पर फेंक दिया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में घायल युवक को स्कूटी से ले जाने और घर के बाहर छोड़ने का दृश्य बताया जा रहा है।
एक रात पहले हुई थी कहासुनी
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 10 नवंबर की देर रात नितिन की इलाके के कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि अगले दिन दोपहर में चार लोगों ने उस पर छेनी, चाकू और डंडों से हमला किया। नितिन का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच दशकों पुरानी रंजिश है और उसी के चलते उसे निशाना बनाया गया।
परिवार का आरोप, शिकायत के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं
नितिन का कहना है कि घटना के बाद पुलिसकर्मी उससे मिलने आए थे। परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई। परिजनों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

0 Comments